Home उत्तर प्रदेश वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान एवं मेघा कृषि ऋण शिविर का हुआ आयोजन

वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान एवं मेघा कृषि ऋण शिविर का हुआ आयोजन

JHANSI NEWS: वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान एवं मेगा कृषि कृषि ऋण शिविर का आयोजन सेंट्रल बैंक आफ इंडिया शाखा बड़ागांव के ग्राम बाबल टांडा में आयोजित किया गया। जिसमें भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही जन-धन योजना, पीएम सुरक्षा बीमा योजना, पीएम जीवन ज्योति योजना, एवं अटल पेंशन योजना एवं कृषि ऋण के बारे में ग्रामीणों को मुख्य अतिथि रोहित कुमार उप महाप्रबंधक केंद्रीय कार्यालय मुंबई द्वारा जानकारी दी गई कार्यक्रम में उपस्थित पन्नम कुमार क्षेत्रीय प्रबंधक झांसी सेंट्रल बैंक आफ इंडिया भूपेश पालिनी मुख्य अधिकारी नाबार्ड,अजय कुमार शर्मा एलडीएम झांसी, अमित कुमार मुख्य प्रबंधक, गजेंद्र सिंह यादव शाखा प्रबंधक बड़ागांव, मनोज कुमार सहायक प्रबंधक, ग्राम प्रधान रामसेवक अहिरवार ग्राम बाबल टांडा, चंद्रपाल सिंह यादव पालर, चंद्रपाल सिंह यादव पूर्व प्रधान बाबल टांडा, रामकिशोर यादव, रघुवंश कुमार सिंह उपस्थित रहे।