Home उत्तर प्रदेश भदोही के सांसद, विधायक ने 4 राजकीय बसों का झंडा दिखाकर किया...

भदोही के सांसद, विधायक ने 4 राजकीय बसों का झंडा दिखाकर किया शुभारम्भ

BHADOHI NEWS: जिले के औराई बस स्टेशन से जनपद के चतुर्दिक दिशाओं में यात्री आवागमन को सरल और सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से 4 राजकीय बसों के संचालन का शुभारंभ किया गया। इस दौरान सांसद डॉ. विनोद कुमार बिंद, जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी, विधायक औराई दीनानाथ भास्कर, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष हौशिला प्रसाद पाठक, अपर जिलाधिकारी कुंवर वीरेंद्र मौर्य, मुख्य विकास अधिकारी बाल गोविंद शुक्ल आदि उपस्थित रहे। इस अवसर पर सांसद डॉ. विनोद कुमार बिंद ने इस पहल की सराहना करते हुए कहां कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में आधारभूत संरचनाओं, सड़कों और रोडवेज बसों के संचालन पर विशेष बल दिया जा रहा है। इससे स्थानीय लोगों को यात्रा में भारी सुविधा मिलेगी और पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलेगी। विधायक औराई दीनानाथ भास्कर ने कहा कि जनपदवासियों के लिए यह एक बहुत बड़ी राहत का कार्य है। सरकार द्वारा चार राजकीय बसों का संचालन यह दर्शाता है कि सरकार आम जनता की जरूरतों को प्राथमिकता देती है। अपर जिलाधिकारी कुंवर वीरेंद्र मौर्य और मुख्य विकास अधिकारी बाल गोविंद शुक्ल ने भी इस पहल का स्वागत किया और कहा कि इससे जनपद के विकास में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा। जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा एवं हौशिला प्रसाद पाठक ने इस परियोजना को जनहित में महत्वपूर्ण कदम बताया और इसके संचालन को लेकर सरकार के प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रबंधक वाराणसी परशुराम पांडेय, सेवा प्रबंधक प्रियम श्रीवास्तव, सहायक विधि अधिकारी अवध यादव ,सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक बीके श्रीवास्तव द्वारा बताया गया कि चारों बसों का संचालन रूट वाराणसी औराई होते हुए औराई से गोपीगंज धनतुलसी ,अकोडा रोही, गोपीगंज दुर्गागंज, गोपीगंज सेमराध नाथ तक नियमित रूप से संचालित किया जाएगा। कार्यक्रम में अन्य जनप्रतिनिधिगण, विजय बहादुर, बृजेश गुप्ता, पुलिस क्षेत्राधिकारी औराई प्रभात राय सहित अन्य उपस्थित रहे।