Home उत्तर प्रदेश जन्माष्टमी एवं कावड़ शिविर संचालकों को किया सम्मानित

जन्माष्टमी एवं कावड़ शिविर संचालकों को किया सम्मानित

SAHARANPUR NEWS: सुल्तानपुर एकता जन सेवा समिति द्वारा जन्माष्टमी तथा कांवड़ यात्रा के दौरान शिविर लगाकर श्रद्धालुओं की सेवा करने वाली संस्थाओं तथा व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।  सुल्तानपुर में एकता जन सेवा समिति द्वारा आयोजित सम्मान समारोह मे श्री सत्संग मंडल सुल्तानपुर के अलावा पटनी, सुल्तानपुर, धोलाहेडी, पठेड़, कातला, चिलकाना में कांवड शिविर लगाने वाले आयोजकों को अंगवस्त्र तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।वहीं जन्माष्टमी पर आयोजित होने वाली शोभायात्रा में सुंदर झांकी बनाने वाली टीम को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष युसूफ कुरैशी ने बताया कि एकता जन सेवा समिति का गठन कोरोना काल मे हुआ था जहाँ समिति द्वारा जरूरत मंद लोगो की सहायता की थी तब से ही लगातार एकता जन सेवा समिति सभी धार्मिक आयोजनों को करती आ रही है। इस अवसर पर पंडित बालकृष्ण शर्मा, रामनाथ सैनी, पवन गुंबर, शक्ति चौधरी, पवन  सैनी, दीपक सैनी, जिले सिंह सैनी, विनोद रावल, राजकुमार तोमर, विनय कश्यप, राजीव गुप्ता, अनुपम जैन, हिमांशु  गर्ग, रमेश कश्यप, यूसुफ कुरैशी आदि उपस्थित रहे।