दो बाइक जलाई गई, 5 आरोपी गिरफ्तार 6 थानों की पुलिस ने मुख्यालय मे डारा डेरा किया फ्लैग मार्च
JALAUN NEWS: कोतवाली क्षेत्र के कालपी बस स्टैंड के पास शुक्रवार रात एक कपल का वीडियो बनाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया था कि एक पक्ष ने दो बाइक में आग लगा दी। जिसमें शताब्दी ट्रेवल्स काउंटर के संचालक द्वारा दो नामजद सहित अन्य लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई थी।जिसके बाद पुलिस ने शनिवार को पांच लोगों को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार वर्मा के नेतृत्व में उरई, जालौन, कालपी, माधौगढ़ सर्कल की 8 थाना क्षेत्र की पुलिस ने फ्लैग मार्च किया।बता दें कि घटना उरई के कालपी बस स्टैंड स्थित शताब्दी टूरिस्ट बस कार्यालय के पास हुई थी। शादाब खान और माजिद खान ने हंस बाबा की दुकान पर बैठे कपल के साथ अश्लील हरकतें की। अभिषेक निरंजन ने इसका विरोध किया तो दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। आरोपी पक्ष ने 40-50 लोगों को बुलाकर तोड़फोड़ की। कमल बस सेंटर के संचालक दिलशाद ने मोटरसाइकिलों में आग लगा दी।पुलिस ने दो नामजद समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार वर्मा के नेतृत्व में उरई, जालौन, माधौगढ़ और कालपी सर्किल की छह थानों की पुलिस ने शहर के संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च किया। पुलिस अन्य आरोपियों की भी पहचान कर रही है। अपर पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार वर्मा ने बताया कि इस मामले में अन्य लोगों की भी गिरफ्तारी की जा रही है। जल्द से जल्द उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। साथ ही क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है। पुलिस फोर्स के साथ फ्लैग मार्च किया गया है। जगह-जगह पुलिस तैनात की गई है। जिससे कोई अप्रिय घटना न हो सके।







