Home उत्तर प्रदेश युवक ने दरोगा पर लगाया गंभीर आरोप,  कप्तान के दर पर जाकर...

युवक ने दरोगा पर लगाया गंभीर आरोप,  कप्तान के दर पर जाकर लगाई न्याय की गुहार

JHANSI NEWS: थाना कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले एक युवक ने एक पुलिस कर्मचारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक को प्रार्थना पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगाई. शिकायती पत्र में मोहम्मद साजिद पुत्र मोहम्मद जाहिद निवासी कोतवाली क्षेत्र ने बताया की वह 19 अगस्त  को समय करीब शाम के 4:30 बजे फिल्टर रोड के पास चाय के स्टॉल पर चाय पी रहा था तभी उसको एक अन्जान नम्बर से वाटसऐप कॉल आता हैं कॉल पर कहता है कि मैं तुम्हारे घर के पीछे रहता हूँ मेरा नाम रेहान है। मुझे तुमसे मिलकर कुछ जरूरी बात करना है. तो उसने उन युवको को फिल्टर रोड पर बुला लिया । लगभग 10 मिनट बाद वह व्यक्ति अन्य तीन लोगो के साथ वहां आते. जान पहचान नहीं होने के कारण उन युवको से  बात करने को मना कर दिया उसी समय वाइट कलर की क्रेटा  कार में तीन लोग वहां आकर रूक जाते हैं। कार में से एक व्यक्ति उत्तरता है। और अपने आप को झांसी साइबर काइम का दरोगा बताता है और गाली गलौच कर हाथापाई की.  फिर जबरदस्ती कार में डाला और कार के अंदर भी चप्पलों से मारपीट कर झोकन बाग स्थित साइबर क्राइम थाने ले गए. जब उसने दरोगा जी से बार बार पूछा उसका अपराध क्या है तो उसको  थाने के ही एक कमरे ले जाकर दरोगा जी ने उसके साथ मारपीट की । मारपीट करने के उपरांत उसकी विडियो रिकॉर्ड किया. उसके बाद पिता को फोन करके बुलाया और उनसे चार लाख रूपये मांग की मुझे छोडने के एवज में की। दरोगा जी जेब में रखे दुकान की ब्रिकी के 23,000/-रूपया नगद छुड़ा लिये। और कहा अगर तुमने इस घटनाक्रम में शिकायत की तो झूठे आरोप लगाकर जेल में डाल देंगे और  पूरी जिंदगी बर्बाद कर देंगे। युवक ने वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक को शिकायती पत्र देते न्याय की गुहार लगाई।