BALRAMPUR NEWS: कमाल खान(ब्यूरो प्रमुख) वादी हीरालाल मिश्रा पुत्र देवेन्द्र नाथ मिश्रा निवासी देवरिया मैनहा थाना को0 उतरौला जनपद बलरामपुर द्वारा थाना को0 उतरौला में तहरीरी सूचना दिया कि वादी मुकदमा के चाचा दुर्गा प्रसाद (मृतक) तथा अयोध्या प्रसाद पुत्रगण रामसेवक नि0गण देवरिया मैनहा कोतवाली उतरौला जनपद बलरामपुर जिसमें से अयोध्या प्रसाद पिछले लगभग 20 वर्ष पूर्व रोजी – रोटी के सिलसिले में परदेश गये थे जो कि वापस नहीं लौटे और जिनकी मौजूदगी के संबंध में वादी मुकदमा एवं ग्रामवासियों को कोई खबर नहीं है जिनके नाम पर दर्ज भूमि विरासत में वादी मुकदमा को मिलना था परन्तु ग्राम देवरिया मैनहा के ही निवासी विपक्षी सुनील कुमार मिश्रा पुत्र रामचरित्र मिश्रा जो कि पेशे से अधिवक्ता हैं , द्वारा अपनी भाभी सीमा मिश्रा पत्नी राजकुमार मिश्रा तथा बहन उर्मिला मिश्रा पत्नी रामचरित्र मिश्रा नि0गण उपरोक्त को गवाह बनाकर वादी मुकदमा के चाचा अयोध्या प्रसाद के स्थान पर नानक शरण पुत्र बम बहादुर सिंह निवासी नन्दनगर कोतवाली देहात जनपद बलरामपुर के साथ मिलकर फर्जी कूटरचित मतदाता पहचान पत्र तैयार कर अयोध्या प्रसाद के नाम दर्ज 04 बीघा कीमती भूमि को अभियुक्त सुनील मिश्रा द्वारा अपनी पत्नी रीता मिश्रा पता उपरोक्त के नाम से दानपत्र करा लिया गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर दिनांक 10.01.2020 को थाना को0 उतरौला बलरामपुर में मु0अ0सं0 11/2020 धारा 419/420/467/468 भा0द0वि0 बनाम सुनील कुमार मिश्रा पुत्र रामचरित्र मिश्रा निवासी देवरिया मैनहा थाना को0 उतरौला जनपद बलरामपुर आदि 06 नफर के विरुद्ध पंजीकृत किया गया। दौराने विवेचना के नानक शरण पुत्र बम बहादुर सिंह निवासी नन्दनगर कोतवाली देहात जनपद बलरामपुर का नाम प्रकाश में लाया गया । नानक शरण द्वारा फर्जी अयोध्या प्रसाद बन करके दानपत्र करवाने के एवज में अभि0 सुनील कुमार मिश्रा से 30,000/-रु0 प्राप्त किये गये ।







