PRATAPGARH NEWS: कोहंडौर थाना क्षेत्र के 112 पर तैनात आरक्षी चालक सुमित त्रिपाठी अपने अच्छे कार्य और ईमानदार छवि के लिए हमेशा चर्चाओं में रहे। कांधरपुर क्षेत्र की जनता उनके कार्यों की तारीफ करते नहीं थकती। 15 अगस्त 2025 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर थाना कोहंडौर की पीआरवी 5931 पर तैनात रहते हुए उन्हें जनपद के पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा कर्तव्यनिष्ठा व उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। लेकिन 15 अगस्त 2025 स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले ही उनका ट्रांसफ़र कंधई थाना कर दिया गया। इस पर कांधरपुर की जनता सवाल उठा रही है कि क्या अच्छा कार्य करने का परिणाम ट्रांसफ़र होना चाहिए? यदि ईमानदार पुलिसकर्मी को सम्मान के साथ तुरंत ट्रांसफ़र कर दिया जाए तो आगे पुलिसकर्मी अच्छे कार्य करने के लिए प्रेरित कैसे होंगे? जनता का कहना है कि सुमित त्रिपाठी जैसे कर्मठ पुलिसकर्मी को सम्मान मिलना चाहिए, न कि ऐसे निर्णय जिससे जनता और पुलिस दोनों का मनोबल प्रभावित हो।







