PRATAPGARH NEWS: पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन उत्तर प्रदेश (प्रचलित नाम–राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन) की प्रतापगढ़ जिला कमेटी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है, संगठन की ओर से जारी आदेश में बताया गया कि यह निर्णय ग्राम प्रधानों और संगठन के हित को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। नए सिरे से संगठन को सशक्त और सक्रिय बनाने के उद्देश्य से ग्राम प्रधान स्वामी प्रताप सिंह पुत्र राजेन्द्र बहादुर सिंह, निवासी बाबू का पुरवा जलालपुर पारा हमीदपुर प्रतापगढ़ को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है, स्वामी प्रताप सिंह को उनकी कर्मठता, मेहनत और संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय भागीदारी के कारण इस पद के लिए चुना गया है। संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अपने अनुभव, ईमानदारी और कार्यकुशलता से न केवल संगठन को मजबूत करेंगे, बल्कि जिले के सभी ग्राम प्रधानों की समस्याओं को गंभीरता से उठाकर उनके समाधान में भी अहम भूमिका निभाएंगे। यह नियुक्ति संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर पांडेय द्वारा की गई है, यह नियुक्ति संगठन के विस्तार और प्रभावी संचालन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।स्वामी प्रताप सिंह को जिला अध्यक्ष बनाये जाने पर विकास खंड संडवा चंद्रिका के समस्त ग्राम प्रधानों ने एक सम्मान समारोह का आयोजन किया, जिसमें ग्राम प्रधान स्वामी सिंह को जिला अध्यक्ष बनाये जाने पर उपस्थित ग्राम प्रधानों द्वारा फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रधान संघ अध्यक्ष भीम सिंह, रजवंत सिंह, अशोक सिंह, प्रधान बबलू सिंह, मंगल मिश्रा, रामआधार वर्मा, पिंटू सिंह, दिलीप सिंह, रमाशंकर सरोज, दीपक सरोज, सुरेंद्र वर्मा सहित कई ग्राम प्रधान और प्रधान प्रतिनिधि उपस्थित रहे।







