Home उत्तर प्रदेश कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल थे शिव अवतार

कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल थे शिव अवतार

स्वाति फाउंडेशन ट्रस्ट ने खण्ड शिक्षाधिकारी को दी भावभीनी बिदाई

PRAYAGRAJ NEWS: खंड शिक्षाधिकारी शंकरगढ़ शिव अवतार  के धनूपुर ब्लाक में स्थानांतरण पर स्वाति फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से विदाई समारोह का आयोजन आज किया गया। यह कार्यक्रम प्रयागराज में ष् लोक समर्पण भवन हुआ। समारोह की अध्यक्षता करते हुए ट्रस्ट की सक्रिय सदस्य, शिक्षाविद् एवं वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. अर्चना सिंह ने खण्ड शिक्षा अधिकारी शिव अवतार  को बुके, अंगवस्त्रम और मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया । डा अर्चना सिंह ने कहा कि खण्ड शिक्षाधिकारी शिव अवतार केवल एक प्रशासनिक अधिकारी नहीं, बल्कि संवेदनशील नेतृत्व और मानवीय मूल्यों के प्रतीक हैं। उनके कार्यकाल ने शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों के बीच एक नया भरोसा स्थापित किया है। आज हम उन्हें सम्मानित नहीं, बल्कि उनके योगदान को नमन करने एकत्र हुए हैं।
इस विशेष अवसर पर जिला पंचायत प्रयागराज के वित्त एवं लेखा परीक्षक  अजीत विक्रम सिंह ने कहा ष्कि शासन की नीतियों को जमीन पर उतारना और जनभावनाओं को समझना दो अलग बातें हैंकृऔर इन दोनों को जिस संतुलन और सहजता से श्री शिव अवतार जी ने निभाया, वह उन्हें विशिष्ट बनाता है। उन्होंने शिक्षा प्रशासन में कार्यसंस्कृति और संवाद की नई मिसाल पेश की है।
शिक्षक नेता डॉ. चंद्रशेखर यादव ने कहा कि आज का दिन केवल विदाई का नहीं, बल्कि शिक्षा के एक सुनहरे अध्याय को स्मरण करने का है। खण्ड शिक्षाधिकारी शिव अवतार  ने शिक्षकों की समस्याओं को न केवल सुना, बल्कि उन्हें समाधान का सम्मान भी दिया। उनके जैसा अधिकारी होना ही शिक्षक समाज की सबसे बड़ी ताकत है।ष् कार्यक्रम में शिक्षक नेता विजय कुमार सिंह, शिवाकांत सिंह, अरुण सिंह, कौशलेश सिंह, रामचंद्र यादव सर्वेश सिंह आदि शिक्षक शामिल रहे। सभी ने खण्ड शिक्षाधिकारी शिव अवतार के आगामी कार्यकाल की सफलता की कामना करते हुए उन्हें बधाई दिया।