Home उत्तर प्रदेश सुरवा नदी पर सेतु निर्माण को लेकर समाज सेवियो ने सेतु निर्माण...

सुरवा नदी पर सेतु निर्माण को लेकर समाज सेवियो ने सेतु निर्माण इकाई,को सौपा ज्ञापन’

PRAYAGRAJ NEWS: क्षेत्र के भवानीपुर निवासी अमित पाण्डेय रफ्तार द्वारा परियोजना प्रबन्धक, सेतु निर्माण इकाई, प्रयागराज को एक जनहित आवेदन सौंपा गया है। आवेदन में सुरवा दलापुर से देवरी की ओर जाने वाले प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत स्थित सुरवा नदी पर शीघ्र से शीघ्र पुल निर्माण की माँग की गई है। जिसमे भावी जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी के अनुसार यह मार्ग नदी के निचले हिस्से से होकर गुजरता है, जहाँ बरसात अथवा बाढ़ के समय जलस्तर लगभग 20 फीट तक पहुँच जाता है। इस कारण ग्रामीणों को आवागमन में गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इस नदी से टिकापुर, भवानीपुर, तिसेन, खैरुआ, देवरी, कोयलहा, सुरवा, खुरमा, गौरैया, महुआरी, रामपुर सहित दर्जनों गाँव के लगभग 30,000 लोगों की जनसंख्या इससे प्रभावित होती है। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार हादसे भी हो चुके हैं। विशेषकर स्कूली बच्चों और मरीजों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है। ऐसे में इस नदी पर लगभग 70-80 मीटर लंबे सेतु का निर्माण जनहित की दृष्टि से अत्यंत आवश्यक है। वही छात्र नेता अमित पाण्डेय रफ्तार ने शाशन प्रशासन से  मांग किया कि स्थलीय निरीक्षण कर सुरवा नदी पर सेतु निर्माण करवाई जाय। ताकि आम जन मानस को राहत मिल सके।