PRAYAGRAJ NEWS: मांडा क्षेत्र के पयागपुर रंमगढ़वा के बाबा बूढ़े नाथ मंदीर के प्रांगण में होने वाले पारंपरिक कुश्ती प्रतियोगिता में दर्जनों जोड़ी विभिन्न जनपदों के पहलवानों ने अपने दांव आजमाए। श्री बालाजी बजरंग आखाड़ा समिति के तत्वाधान में कराई गयी इस प्रतियोगिता दंगल मे पहलवानों ने हाथ आजमाकर क्षेत्र विभिन्न गांवों में हड़कंप मचा दिया। इस प्रतियोगिता में प्रयागराज, मिर्जापुर, भदोही, सोनभद्र, गाजीपुर, आयोध्या,जौनपुर आदि विभिन्न जनपदों के तमाम नामचीन पहलवानों ने हिस्सा लिया। पहलवानों के दांव पेंच व प्रतियोगिता के हजारों लोग साक्षी रहे। विजयी पहलवानों को घोषित आकर्षक पुरस्कार के अलावा दर्शकों ने भी पुरस्कृत कर उनको सम्मानित किया। कुछ उपजेता पहलवानों को भी उनके दांव पेंच के लिए समिति व दर्शकों द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस बीच दो बार विजयी हुए सुदामा पहलवान को भाजपा मंडल महामंत्री अमरेश चंद्र मिश्रा ने विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मौके पर सुशील मिश्रा, राम शृंगार मिश्रा, कड़े शंकर मिश्रा, मनोज मिश्रा, राजेंद्र मिश्रा, कुलदीप मिश्रा, आदि लोग विशाल दंगल का लुप्त उठाया।







