Home उत्तर प्रदेश कॉउंसलिंग के उपरांत एक दम्पति साथ रहने को हुए राजी

कॉउंसलिंग के उपरांत एक दम्पति साथ रहने को हुए राजी

FATEPUR NEWS: महिला सहायता प्रकोष्ठ/परिवार परामर्श केंद्र पुलिस लाइन, जनपद फतेहपुर में पति-पत्नी के मध्य पारिवारिक विवाद से संबंधित मामलों में मध्यस्थता/ काउंसलिंग की दैनिक कार्यवाही के क्रम में मंगलवार को प्रभारी निरीक्षक संगीत सिंह व काउंसलर सदस्य कविता रस्तोगी और प्रो० अतहर हुसैन रिजवी जी के द्वारा एक प्रकरण में समझौता कराया गया। मौके पर सहयोगार्थ हेड कांस्टेबल उमेश कुमार मौजूद रहे। इस दौरान दोनों ने आपसी मतभेदों को भुलाकर आगे से दाम्पत्य जीवन को खुशहाली के साथ बिताने की बात कही है।