JAUNPUR NEWS: थाना सरायख्वाजा पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अवैध असलहा और जिंदा कारतूस के साथ एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने यह कार्रवाई मुखबिर की सटीक सूचना पर की। प्राप्त जानकारी के अनुसार, उ0नि0 बृजेश कुमार सिंह अपनी टीम के साथ मखमेलपुर नहर के पास गश्त पर थे, तभी मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त संगम यादव पुत्र श्याम कुमार यादव निवासी मखमेलपुर, थाना सरायख्वाजा को घेराबंदी कर दबोच लिया गया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक अवैध 12 बोर तमंचा तथा दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। एक अवैध तमंचा (12 बोर) दो जिंदा कारतूस (12 बोर)
इस सम्बन्ध में थाना सरायख्वाजा पर आर्म्स एक्ट की धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी है बेहद संगीन, जिसके खिलाफ पहले से ही विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज हैं,1. मु0अ0सं0-450ध्25, धारा 3ध्25 आर्म्स एक्ट, थाना सरायख्वाजा 2. मु0अ0सं0-28ध्2025, धारा 115(2), 351(3), 352, थाना खेतासराय, 3. मु0अ0सं0-59ध्25, धारा 115(2), 351(2), 352, थाना सरायख्वाजा 4. मु0अ0सं0-76ध्24, धारा 323, 504, 506, थाना सरायख्वाजा 5. मु0अ0सं0-117ध्25, धारा 115(2), 352 भा.दं.वि. व 3(2)5ए एससीध्एसटी एक्ट 6. मु0अ0सं0-428ध्2024, धारा 115(2), 191(2), 351(2), 352, थाना सरायख्वाजा
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
उपनिरीक्षक बृजेश कुमार सिंह हे0का0 परमात्मानन्द हे0का0 शशिप्रकाश सिंह (सभी थाना सरायख्वाजा, जनपद जौनपुर से सम्बद्ध) पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। इस गिरफ्तारी से स्थानीय लोगों में राहत की भावना देखी जा रही है।







