JAUNPUR NEWS: उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में शनिवार को राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण गिरीश चंद्र यादव द्वारा डठठै व पैरामेडिकल छात्रों को डिजिटल शिक्षा के तहत टैबलेट वितरित किए गए। मंत्री ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि डिजिटल उपकरणों से शिक्षा अधिक सुलभ और गुणवत्तापूर्ण होगी। यह पहल डिजिटल इंडिया मिशन के अंतर्गत युवाओं को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक अहम कदम है। कार्यक्रम के नोडल डॉ. विनोद वर्मा ने मंत्रीजी का आभार जताते हुए छात्रों को साइबर सुरक्षा की जानकारी दी। इस अवसर पर कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. रूचिरा सेठी, उपप्रधानाचार्य डॉ. आशीष यादव सहित कई शिक्षक, स्टाफ और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।







