Home उत्तर प्रदेश बाढ़ पीड़ितों की जाएगी हर संभव मदद: महानगर अध्यक्ष

बाढ़ पीड़ितों की जाएगी हर संभव मदद: महानगर अध्यक्ष

भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने बाढ़ राहत शिविर का किया दौरा

PRAYAGRAJ NEWS: भाजपा प्रयागराज महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने शनिवार को भारद्वाज मंडल के एनी बेसेंट बाढ़ राहत शिविर का पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ निरीक्षण कर बाढ़ पीड़ितों को सरकार व संगठन की तरफ से हर संभव मदद का आश्वासन दिया। महानगर अध्यक्ष ने राहत शिविर में रह रहे परिवारों के बीच पहुंचकर उनको मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। इस दौरान बाढ़ पीड़ितों को दिए जाने वाले भोजन को महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने स्वयं खाकर उसी गुणवत्ता परखी जिसपर संतुष्टि जाहिर की गई। इस दौरान महानगर अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता और प्रदेश सरकार बाढ़ पीड़ितों की हर संभव मदद करने को प्रतिबद्ध हैं। इसीलिए कार्यकर्ताओं के साथ बाढ़ राहत शिविर का दौरा किया गया। और भोजन, जलपान आदि सभी मिलने वाली सुविधाओं को परखा गया। भोजन की गुणवत्ता ठीक है। जो भी कमी है अधिकारियों से उसे दूर करने को कहा गया। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि बाढ़ प्राकृतिक आपदा है जिससे पीड़ित परिवारों के साथ भाजपा और प्रदेश सरकार हर संभव मदद हेतु तत्पर है। प्रभावित लोगों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत न होने पाए इसको लेकर प्रशासन से बराबर संपर्क किया जा रहा है। लगभग साढ़े आठ सौ लोग बाढ़ राहत शिविर में रह रहे हैं। इस दौरान राजू पाठक प्रमोद मोदी अरुण पटेल, राजेश गोंड, संजय पासवान, अनुज कुशवाहा, प्रवक्ता पवन श्रीवास्तव, सह मीडिया प्रभारी विवेक मिश्रा, विजय पटेल, आशुतोष शुक्ला, गणेश वर्मा, धर्मेंद्र तिवारी, विकास वर्मा, अमरदीप यादव, ब्रजेश सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।