AURAIYA NEWS: पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध लगातार चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी अशोक सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक राज कुमार सिंह कोतवाली प्रभारी औरैया के नेतृत्व में उ0 नि0 तन्मय चौधरी मय स्वाट टीम मय हमराह कर्मचारीगण द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए 1 नफर वारन्टी शुभम द्विवेदी पुत्र ताराचन्द्र द्विवेदी निवासी मोहल्ला पढीन औरैया उम्र करीब 28 वर्ष को विभिन्न संगीन धाराओं के साथ 7 सीएलए अधिनियम को जिला औरैया में अभियुक्त की लोकेशन को ट्रेश करते हुए मेदान्ता अस्पताल गुडगांव पहुँचकर और अभि0 को तलाश कर न्यायालय के एनवीडव्लू/82 सीआऱपीसी से अवगत कराते हुए नियमानुसार हिरासत में लिया गया है।







