JAUNPUR NEWS: शहर के मियांपुर मोहल्ले के रहने वाले पत्रकार तबरेज नियाजी के 9 वर्षीय बेटे आरिश सिद्दीकी ने कम उम्र में कुरान शरीफ मुकम्मल कर एक मिसाल कायम की है। मुस्लिम एजुकेशन वेलफेयर सोसाइटी द्वारा संचालित मदरसे में शिक्षा प्राप्त कर रहे आरिश ने अरबी भाषा में इस्लाम धर्म की पवित्र किताब कुरान को मुकम्मल किया।इस मौके पर आरिश के पिता तबरेज नियाजी ने मौलाना मोहम्मद शाफे का शुक्रिया अदा किया, जिनके मार्गदर्शन में आरिश ने यह मुकाम हासिल किया। खुशी के अवसर पर मदरसे के बच्चों के बीच मिठाई बांटी गई। संस्था के संचालक बख्तियार आलम ने कहा कि आरिश की इस सफलता के पीछे माता-पिता और मौलाना की मेहनत और दुआएं हैं, जो बधाई के पात्र हैं।मदरसे की ओर से आरिश को हौसला अफजाई के लिए सम्मानित किया गया और कुरान मुकम्मल करने पर उसे प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया गया।







