VRANDAVA NEWS: बांके बिहारी कॉलोनी स्थित ठा. श्रीकौशल किशोर राम मन्दिर में अखिल भारतीय श्रीराम मित्र मंडल के द्वारा छह दिवसीय श्रीहनुमान कथा का आयोजन 01 से 06 अगस्त 2015 पर्यंत अत्यंत श्रद्धा एवं धूमधाम के साथ आयोजित किया गया है। जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने बताया है कि कार्यक्रम के अंतर्गत नित्य अपराह्न 03 बजे से सायं 06 बजे तक श्रीराम मित्र मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व ठाकुर कौशल किशोर राम मन्दिर के सेवायत आचार्य महंत रामदेव चतुर्वेदी महाराज के द्वारा व्यासपीठ से श्रीहनुमान कथा का रसास्वादन कराया जायेगा।इसके अलावा 06 अगस्त को चि. सूर्यांश चतुर्वेदी व शिवांश चतुर्वेदी का जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया जाएगा।
महोत्सव के संयोजक आचार्य लवदेव चतुर्वेदी,आचार्य कुशदेव चतुर्वेदी, श्रीमती कुंजलता चतुर्वेदी एवं श्रीमती प्रिया चतुर्वेदी ने सभी भक्त श्रद्धालुओं से इस महोत्सव में उपस्थित रहने का अनुरोध किया है।





