Home आस्था कर्बला में जो इम्तिहान हुसैन ने दिया, किसी ने नही दिया :...

कर्बला में जो इम्तिहान हुसैन ने दिया, किसी ने नही दिया : मौलाना सैफ

शहर में शहीदाने कर्बला की याद में हुईं मजलिसें

ETAWA NEWS: स्थानीय घटिया अज़मत अली इमाम बारगाह में मोहमद अहमद और साबितगंज में स्व. मुहाफ़िज़ हुसैन के मकान पर शाबिल हुसैन सैफू की ओर से मजलिस का आयोजन किया गया।
घटिया अज़मत अली इमाम बारगाह में मजलिस में तक़रीर करते हुए बदायूं से आये मौलाना सैफ अली जैदी ने कहा अल्लाह ने कायनात से पहले अपने नूर से रसूल को खलक किया, अल्लाह ने सबसे पहले जमीन काबा बनाई फिर हवा, पानी, सूरज, चांद, तारे बनाये। काबे की जिस मिट्टी से अल्लाह ने आदम को बनाया उसी मिट्टी पर अली पैदा हुए। रसूल फरमाते हैं हम और अली एक नूर के दो टुकड़े हैं। मगर अली ने कभी नही कहा हम रसूल जैसे है अली ने खुद को रसूल का गुलाम समझा इसी तरह कर्बला में मौला अब्बास ने कभी नही कहा कि हम अली के बेटे हैं यही कहा हम हुसैन के गुलाम हैं। मौलाना सैफ अली जैदी ने कहा इमाम हुसैन ने कर्बला में जो इम्तिहान दिया ऐसा इम्तिहान किसी नबी या इमाम ने नहीं दिया। कर्बला में जनाबे जैनब ने शहादतों के बाद इमाम हुसैन के कातिल के दरबार मे मजलिस की बुनियाद रखी। आज पूरी दुनिया में मजलिसों का आयोजन किया जा रहा है। साबितगंज में स्व. मुहाफ़िज़ हुसैन के मकान पर शाबिल हुसैन सैफू की ओर से आयोजित मजलिस में मौलाना अबूज़र अब्बास खान इमामे जुमा शिकोहाबाद जनपद फिरोजाबाद ने तक़रीर की। मजलिस में तसलीम रज़ा, सफीर हैदर, तहसीन रज़ा, ज़हूर नक़वी ने सोजख्वानी एवं कैफ़ी जैदी बदायूं और तनवीर हसन ने नोहखवानी की। मजलिस में मौलाना अनवारुल हसन ज़ैदी, अल्हाज कमर अब्बास नकवी करबलाई, हाजी  अरशद मरहूम, राहत अक़ील, टीएच रिज़वी, हसन मेंहदी, शावेज़ नक़वी, कायम रज़ा, रहबर रज़ा, शम्स अली हसन, अख्तर मिर्जा, इबाद रिज़वी, अयाज हुसैन, राहत हुसैन रिज़वी, शारिक सगीर शानू सहित बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।