KUSHINAGAR NEWS: वाराणसी मंडल के मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने 18 अगस्त को कप्तानगंज-थावे रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बोदरवार, लक्ष्मीगंज, रामकोला, बड़हरागंज, पडरौना, तमकुही रोड, तरयासुजान सहित 10 स्टेशनों, 2 समपारों और पडरौना रेलवे कॉलोनी का जायजा लिया। स्टेशनों पर पेयजल, प्रकाश, साफ-सफाई, प्लेटफॉर्म, पैनल रूम और संरक्षा उपकरणों की जांच की गई। डी आर एम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रियों को शुद्ध पेयजल, स्वच्छता और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। समपारों पर सुरक्षा उपकरणों की जांच के साथ गेटमैनों का संरक्षा ज्ञान भी परखा गया। पडरौना स्टेशन पर चल रहे पुनर्विकास कार्यों की प्रगति देखी और उन्हें जल्द पूरा करने को कहा।







