Home उत्तर प्रदेश गांव-गांव में चौपाल लगा किया आमजन को जागरूक

गांव-गांव में चौपाल लगा किया आमजन को जागरूक

ड्रोन कैमरे से चोरी की अफवाह पर थाना चिलकाना पुलिस सतर्क

SAHARANPUR NEWS: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी के निर्देशन में जनपद में ड्रोन कैमरों से रैकी कर चोरी करने की भ्रामक सूचनाओं और अफवाहों को लेकर चलाये अभियान के अंतर्गत थाना चिलकाना प्रभारी चंद्रसैन सैनी ने आमजन को जागरूक करने के लिए गांव-गांव में चौपालों का आयोजन किया,जिसमें बीट प्रणाली के तहत सीधे ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर जनता को जागरूक किया ।
थाना चिलकाना प्रभारी चंद्रसैन सैनी द्वारा क्षेत्रान्तर्गत चौकी पठेड़ के नथमलपुर गांव, ग्राम पटनी, ग्राम खेड़ा मवात,ग्राम चकबीबीपुर आदि में एक जागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में थाना चिलकाना प्रभारी चौकी प्रभारी, हल्का प्रभारी एवं बीट प्रभारी मौजूद रहे। थाना चिलकाना प्रभारी चंद्र सैन सैनी ने ग्रामीणों को बताया  कि यदि कहीं भी ड्रोन कैमरे से संदिग्ध गतिविधि नजर आती है या चोरी की आशंका होती है, तो तुरंत आपातकालीन नम्बर 112 या स्थानीय पुलिस को सूचना दें। उन्होंने बताया कि पुलिस प्रशासन द्वारा संबंधित अधिकारियों के संपर्क नम्बर गांवों में वॉल पेंटिंग के माध्यम से प्रदर्शित कराए गए हैं, ताकि आपात स्थिति में लोग तत्काल सहायता प्राप्त कर सकें। साथ ही अफवाहों से प्रभावित क्षेत्रों में रात्रि गश्त भी बढ़ा दी गई है, जिससे किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।चौपाल में ग्रामीणों से किसी भी अफवाह या संदिग्ध गतिविधि पर भरोसा न करने और सतर्क रहकर सूचना देने की अपील की गई। वहीं थाना चिलकाना प्रभारी चंद्र सैन सैनी ने स्पष्ट किया है कि अफवाहें फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों ने पुलिस की इस पहल की सराहना की और आश्वस्त किया कि वे हर संभव सहयोग करेंगे।