Home उत्तर प्रदेश यूपी में डबल इंजन की सरकार नहीं ढपोरशंखों की सरकार चल रही...

यूपी में डबल इंजन की सरकार नहीं ढपोरशंखों की सरकार चल रही है:सर्वेश यादव

PRAYAGRAJ NEWS: उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की नहीं ढपोरशंखों की सरकार चल रही है, जो सरकारी स्कूल बंद कर बच्चों को अनपढ़ बनाना चाहती है। इस ढपोरशंख सरकार को जगाने के लिए आज  काशी प्रांत अध्यक्ष पवन तिवारी की उपस्थिति में एवं जिलाध्यक्ष सर्वेश कुमार यादव के नेतृत्व में AAP कार्यकर्ताओं ने  प्रयागराज के पुराना कटरा में “उच्च प्राथमिक विद्यालय पुराना कटरा”में जाकर शंख बजाकर “ढपोरशंखों को जगाओ, शंख बजाओ – स्कूल बचाओ” अभियान चलाया। यादव ने कहा उत्तर प्रदेश के मासूम बच्चे अनपढ़ नही रहेंगे इसकी लड़ाई आम आदमी पार्टी सड़क से सदन तक लड़ेगी बाबा साहेब डाॅ भीमराव अंबेडकर जी के “शिक्षित राष्ट्र” का सपना बीजेपी को कुचलने नहीं देंगे। स्कूल बचाओ अभियान में मुख्य रूप से काशी प्रांत अध्यक्ष पवन तिवारी, श्रम प्रकाश प्रदेश अध्यक्ष अंजनी कुमार मिश्रा, अरुण कुशवाहा, शैलेंद्र पांडे, सौरभ सिंह, रेणुका राय, रितेश सिंह, अवनीश मिश्रा, रविंद्र श्रीवास्तव, मनोज निषाद आदि साथी मौजूद रहे।