Home आस्था भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांवरियों का स्वागत अभिनंदन

भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांवरियों का स्वागत अभिनंदन

कांवरियों की सुख सुविधा सुरक्षा हेतु प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध: संजय गुप्ता

PRAYAGRAJ NEWS: गुरुवार को भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने मीरपुर मंडल में कांवरियों का सम्मान कर उनका स्वागत अभिनंदन किया। बोल बम हर हर महादेव का उद्घोष करते जाते हुए कांवरियों को महानगर अध्यक्ष ने अंगवस्त्र पहनाकर उनकी मंगलमय यात्रा की कामना की। इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि सावन माह शिव भक्ति और आस्था का पवित्र माह है और कांवरिए शिवभक्ति की शोभा हैं। प्रदेश की योगी सरकार कांवरियों की सुख सुविधा सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्ध है। आज भाजपा सरकार में कावरियों पर पुष्प वर्षा की जाती है। विपक्ष ने कभी इतना सम्मान कांवरियों का नहीं किया। इस दौरान मीरापुर मंडल अध्यक्ष गया प्रसाद निषाद ने मंडल कार्यकर्ताओं ने साथ महानगर अध्यक्ष का स्वागत अभिनंदन किया। इस अवसर पर अनुज कुशवाहा, अरुण पटेल, राजेश गोंड, विजय पटेल, विजय श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी पवन श्रीवास्तव, सह मीडिया प्रभारी विवेक मिश्रा, दीप द्विवेदी आदि उपस्थित रहे।