Home आस्था मां काली भैरव नाथ मंशापूर्ण हनुमान शिव मंदिर के 19 वें वार्षिक...

मां काली भैरव नाथ मंशापूर्ण हनुमान शिव मंदिर के 19 वें वार्षिक उत्सव पर हवन पूजन

धूमधाम के साथ मनाया गया मंदिर का 19 वां  वार्षिक उत्सव

SAHARANPUR NEWS: मल्हिपुर रोड भरत विहार कॉलोनी मे मां काली महा भैरव मंशापूर्ण हनुमान शिव मंदिर समिति ने मंदिर का 19 वां वार्षिकोत्सव हवन पूजन कर बड़े श्रद्धा के साथ मनाया जिसमें सभी भक्त जनों के साथ-साथ वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, महानगर महापौर डॉ अजय सिँह, नगर विधायक राजीव कुमार भी मंदिर के वार्षिक उत्सव में शामिल हुए, वही हवन पूजन के बाद एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ो श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। सभी नगर वासी व श्रद्धालुओं ने समिति के समस्त पदाधिकारी की प्रशंसा की कार्यक्रम के मुख्य अतिथि में डॉ अजय सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व सांसद राघव लखन पाल शर्मा, नगर विधायक राजीव कुमार ने मंदिर समिति के समस्त पदाधिकारी को मंदिर के 19 वे वार्षिकोत्सव की शुभकामनाएं दी इस अवसर पर समिति के संरक्षक अंबेश कपिल, अध्यक्ष रवि प्रकाश अग्रवाल, उपाध्यक्ष अरविंद कुमार समिति के सचिव व वरिष्ठ समाजसेवी राकेश कुमार शर्मा, उप सचिव भूपेंद्र शर्मा, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार, ऑडिटर अनुज कुमार जैन, संगठन मंत्री किशन लाल मल्होत्रा, प्रचार मंत्री भुवन चंद्र जोशी, सलिल शर्मा,प्रवीण कुमार जैन, रकम सिंह सैनी, संसार सिंह, अनिल शर्मा, चंद्रशेखर शर्मा, डॉ. चेतन शर्मा, निशांत शर्मा, राहुल राणा, आदि उपस्थित रहे।