KUSHINAGAR NEWS: गायन विधा के अद्भुत कलाकार विकलांग मनोज पटेल एक कार्यक्रम के दौरान कुशीनगर विधायक पीएन पाठक से स्मार्ट फोन की इसारे में मांग रखा तो विधायक ने गायक मनोज पटेल को स्मार्ट फोन उपलब्ध कराई। डिजिटल युग में दिव्यांग कलाकार मनोज पटेल को इसकी बहुत ही आवश्यकता थी इससे इनको यू ट्यूब एवं अन्य प्लेटफार्म से जुड़ने में काफी मदद मिलेगी. l क्षेत्र के सभी कलाकारों की ओर से विधायक पीएन पाठक के प्रति हृदय से आभार जताया गया है स्मार्ट फोन जब भाजपा मण्डल अध्यक्ष राजेश राव के द्वारा दिया गया तो मनोज पटेल का खुशी दुगुना हो गया उन्होंने विधायक पीएन पाठक से स्मार्ट फोन से बात करते हुए उनके स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करते हुए दिल से धन्यवाद ज्ञापित किया और गायक दिव्यांग मनोज पटेल ने कहा कि विधायक पीएन पाठक एक जननायक नेता हैं दिन दुखियों के साथ हमेशा खड़ा रहते हैं मनोज ने मोबाइल फोन पर विधायक पीएन पाठक को एक गीत सुनाया। सराहनीय कार्य को लेकर लोगों के मुंह से सुना गया कि दोनों हाथ पैर से दिव्यांग मनोज पटेल को पुछ कर और उसके गायकी को बढ़ाने के लिए स्मार्टफोन उपलब्ध कराकर बहुत ही सराहनीय कार्य विधायक पीएन पाठक ने किया है नेता ने जननेता है पीएन पाठक इस अवसर पर मनोज मिश्रा, डिम्पल पांडेय, कमलेश पटेल, संदीप जायसवाल, दुर्गेश जायसवाल आदि मौजूद रहे।







