JALAUN NEWS: कोतवाली उरई के कोतवाल अरुण कुमार राय के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए घटना से सम्बन्धित 4 अभियुक्तगणों में छोटू सिद्दीकी पुत्र नबाब सिद्दीकी निवासी मुहल्ला कांशीराम कालोनी उरई,गुलशाद अंसारी पुत्र जब्बार अंसारी व मु.उमर पुत्र बाबू खां निवासी गण मुहल्ला तिलक नगर उरई, एहतिशाम अंसारी पुत्र नसीम अंसारी निवासी मुहल्ला बल्लभ नगर उरई को चोरी की 10 अदद बैटरी व एक अदद अवैध तमंचा के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। उपरोक्त सम्बन्ध में अर्चना सिंह क्षेत्राधिकारी नगर ने पत्रकारों को जानकारी दी ।







