Home उत्तर प्रदेश प्रशिक्षण सत्र 2025-26 में 25000 कृषक होंगे प्रशिक्षित: सहायक निदेशक

प्रशिक्षण सत्र 2025-26 में 25000 कृषक होंगे प्रशिक्षित: सहायक निदेशक

KUSHINAGAR NEWS: गन्ने की उत्पादकता एवं चीनी उत्पादन बढ़ाने तथा कृषकों की आय बढ़ाने के लिए उत्तर प्रदेश व दक्षिण भारत के प्रमुख गन्ना अनुसंधान संस्थान द्वारा किए जा रहे शोध एवं तकनीकी को प्रशिक्षण के माध्यम से किसानों के खेत पर पहुंचने के लिए उत्तर प्रदेश गन्ना किसान संस्थान प्रशिक्षण केंद्र पिपराइच गोरखपुर द्वारा प्रशिक्षण सत्र 2025 26 में 25000 कृषकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। यह जानकारी गन्ना किसान संस्थान के पिपराइच गोरखपुर के सहायक निदेशक जगदीश चंद्र यादव ने कृषकों को बताया कि गोरखपुर एवं बस्ती मंडल तथा आजमगढ़ मंडल सहित गाजीपुर जौनपुर से कुल 12 जिलों के कृषकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम  ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक जिला गन्ना अधिकारी एवं उप गन्ना आयुक्त तथा चीनी मिल के प्रधान प्रबंधकों को पत्र लिखकर कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण स्थल का चयन ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक एवं प्रधान प्रबंधक गन्ना से  विचार विमर्श के उपरांत किया जाता है। पूर्व सहायक निदेशक ओपी गुप्ता ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम के अतिरिक्त किसानों को व्यावहारिक जानकारी देने के के लिए गन्ना किसान संस्थान द्वारा अध्ययन यात्रा का आयोजन किया जाता है।अध्ययन यात्रा में प्रमुख गन्ना अनुसंधान संस्थान शाहजहांपुर भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान लखनऊ गन्ना अनुसंधान संस्थान मुजफ्फरनगर भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान वाराणसी भारतीय पशु अनुसंधान संस्थान बरेली कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या कृषि विश्वविद्यालय कानपुर भारतीय दलहन अनुसंधान संस्थान कल्याणपुर कानपुर पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय मथुरा केंद्रीय बागवानी अनुसंधान संस्थान रहमान खेड़ा लखनऊ एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी नैनी प्रयागराज का भ्रमण कराकर  शोध परिक्षेत्र को दिखाकर जानकारी दिया जाता है।वीएसआई पुणे महाराष्ट्र तथा गन्ना अनुसंधान संस्थान करनाल हरियाणा भेज कर प्रशिक्षण दिया जाता है। जगदीश चंद यादव सहायक निदेशक ने कृषकों को बताया कि संस्थान का उद्देश्य है की गन्ने की वैज्ञानिक खेती कर किसान कम क्षेत्र में ज्यादा उत्पादन पा सकें जिससे उनके आए में वृद्धि हो।