KUSHINAGAR NEWS: जिला कांग्रेस कमेटी, कुशीनगर के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह रविंद्र नगर जिला पंचायत मीटिंग हॉल में भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। इस समारोह की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रवींद्र राधे विश्वकर्मा ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद कमल किशोर कमांडो रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि आलोक मल्ल थे। समारोह का संचालन जिला उपाध्यक्ष तारकेश्वर सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर नवनियुक्त पदाधिकारी कोषाध्यक्ष मोहम्मद वारिस अली उपाध्यक्ष तारकेश्वर सिंह, मोहम्मद जहीरूद्दीन, आफताब आलम ,स्वामीनाथ यादव, प्रमु गुप्ता, आकाश सिंह, शहनवाज खातून, रंजीत कुमार प्रसाद, अभय कुमार चौबे, महामंत्री लाल बाबू, कन्हौलीया, प्रद्युम्न उर्फ अजय बाबू, शत्रुघ्न सिंह उर्फ विशाल सिंह, असरार खान, जितेंद्र पटेल,तारकेश्वर यादव, सुरेश आसरी, बिनोद यादव, गुलाम नबी, जितेंद्र यादव, अजयराज चौबे, सचिव अरुण कुमार मिश्रा, छोटेलाल भारती, कमलेश यादव, रमेश पाल, आकाश पटेल, रंजय चतुर्वेदी, जाहिद कुरैशी, उमेश कुमार प्रजापति, अवधेश भारती, नितिन बिहारी श्रीवास्तव, आनंद चौरसिया, वाजिद अली, नरगिस खातून, सुनीता मौर्या, रीता कुमारी नारायन निशा, मोना, भारती, चंद्रकुमारी निशा, प्रतिभा शर्मा, नीलम देवी, पंचानन मिश्रा सोशल, मीडिया प्रभारी अरविन्द खरवार ने शपथ ली और कांग्रेस संगठन के प्रति निष्ठा, सेवा और समर्पण की शपथ दोहराई। कार्यक्रम को जिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व प्रत्याशी मोहम्मद जहीरूद्दीन, पूर्व प्रत्याशी धनंजय सिंह पहलवान, पीसीसी सदस्य नागेंद्र सिंह, स्वामीनाथ यादव, राजकपूर राय एवं अन्य वरिष्ठ कांग्रेसजनों ने संबोधित किया। अपने संबोधन में जिला अध्यक्ष श्री रवींद्र राधे विश्वकर्मा ने कहा कि “नई टीम संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प लेकर काम करेगी।” मुख्य अतिथि पूर्व सांसद कमल किशोर कमांडो ने सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि “युवाओं, महिलाओं और समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर कांग्रेस को मजबूत करना ही हम सबका उद्देश्य है।” जिला कांग्रेस की इस नई टीम में उपाध्यक्ष, महामंत्री, सचिव, प्रवक्ता एवं सोशल मीडिया प्रभारी सहित कुल 43 पदाधिकारी शामिल हैं, जो संगठन के कार्यों को गति देने हेतु तत्पर हैं। इस अवसर पर अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष अजीमुल्ला अंसारी सरोज गौतम सीताराम प्रधान राजू भारती पलटन यादव महिला जिला अध्यक्ष वृंदा प्रजापति अनिल यादव घनश्याम मिश्रा इरफान आलम मोहम्मद सेफ आदि सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे। शपथ लेने के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने जो स्कूलों को मर्ज करने का फैसला लिया है उसे फैसले के विरोध में सभी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला अधिकारी महोदय को राज्यपाल महोदय को संबोधित ज्ञापन सोपा और यह मांग की की सरकार इस फैसले को तत्काल वापस ले इस फैसले से तमाम लोगों के रोजगार छीन जाएंगे जो लोग शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षण कार्य करना चाहते हैं बेड बीटीसी उन लोगों के ऊपर बुरा असर पड़ेगा प्राथमिक विद्यालय में कार्य करने वाले रसोइयों का रोजगार छिन जाएगा और साथ ही दूर के विद्यालयों में प्राथमिक विद्यालय को मर्ज करने के कारण उसे ग्राम के गरीब बच्चों पर इसका बुरा असर पड़ेगा वह शिक्षा से महरूम हो जाएंगे इस मृत का विरोध करते हुए जिला अधिकारी महोदय को महामहिम राज्यपाल संबोधित ज्ञापन कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष रविंद्र विश्वकर्मा राधे के नेतृत्व में सभी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सौंपा गया।







