प्रभारी मंत्री सहित सभी जन प्रतिनिधि, डीएम, सीडीओ कार्यक्रम में होगे शामिल
कार्यक्रम में शामिल होगे 300 शिक्षामित्र
PRAYAGRAJ NEWS: जिले के परिषदीय विद्यालयों में तैनात 28,00 शिक्षामित्रों के लिए मंगलवार ऐतिहासिक दिन और खुशियां लेकर आने वाला है क्योंकि उनके बढे हुए मानदेय 18,000 रूपये के डेमोचेक से भुगतान होने जा रहा है, यह कार्यक्रम जिला पंचायत सभागार पुलिस लाइंस के सामने मंगलवार को सुबह 10 बजे से शुरू होगा। कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, महापौर सहित सभी विधायक, एमएलसी, डीएम मनीष कुमार वर्मा, सीडीओ हर्षिका सिंह, डायट प्राचार्य राजेन्द्र प्रताप, एडी बेसिक संजय कुमार सहित सभी खण्ड शिक्षाधिकारी शामिल होगे। इस दौरान 300 शिक्षामित्रों को अतिथिगण डेमोचेक प्रदान करेगे जबकि जिले के सभी 2800 शिक्षामित्रों के मानदेय का भुगतान उनके बैंक खाते में शाम तक हो जाएगा। बीएसए अनिल कुमार ने बताया कि शिक्षामित्रों को पहले 10,000 रूपये का प्रतिमाह भुगतान होता था लेकिन प्रदेश सरकार ने शिक्षामित्रों के मानदेय को अब 18,000 रूपये प्रतिमाह कर दिया है। उन्होंने बताया कि शिक्षामित्रों के बढे हुए मानदेय 18,000 रूपये से भुगतान अप्रैल 2026 से शुरू हो गया है, उसी का डेमो चेक से भुगतान शिक्षामित्रों को मंगलवार को जिला पंचायत सभागार में होगा। कार्यक्रम में मिड डे मील समन्वयक राजीव कुमार त्रिपाठी, डीसी विकास पाण्डेय और मनीष कुमार कनौजिया सहित अन्य लोग रहेगे।







