Home उत्तर प्रदेश 10,000 इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार: वाहन चोरी गिरोह का सक्रिय सदस्य वाराणसी से...

10,000 इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार: वाहन चोरी गिरोह का सक्रिय सदस्य वाराणसी से पकड़ा गया

BHADOHI NEWS: नितेश श्रीवास्तव भदोही पुलिस ने ₹10,000 के इनामी गैंगस्टर अखिलेश दूबे को गिरफ्तार किया है। अखिलेश दूबे वाहन चोरी करने वाले एक अंतर-जनपदीय गिरोह का सक्रिय सदस्य है। उसे वाराणसी के लक्सा थाना क्षेत्र स्थित तिरुपति बालाजी गेस्ट हाउस के पास से पकड़ा गया। यह गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक भदोही अभिनव त्यागी के निर्देश पर की गई, जिसमें अपराधियों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई और गैंगस्टर अभियुक्तों की गिरफ्तारी पर जोर दिया गया था। अखिलेश दूबे के खिलाफ गोपीगंज थाने में गैंगस्टर एक्ट (मु0अ0स0 533/25 धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द एंव समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधि० 1986) के तहत मामला दर्ज है। अखिलेश दूबे, विजय निषाद के नेतृत्व वाले एक संगठित आपराधिक गिरोह का हिस्सा है। इस गिरोह में अखिलेश दूबे के अलावा उजाला पाण्डेय और सागर पाण्डेय भी सक्रिय सदस्य हैं। यह गिरोह अपने सदस्यों के आर्थिक और भौतिक लाभ के लिए वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। गिरफ्तार अभियुक्त अखिलेश दूबे (उम्र 22 वर्ष) पुत्र सुनील दूबे, औरा थाना हंडिया जनपद प्रयागराज का निवासी है। गिरफ्तारी के बाद उसे संबंधित न्यायालय में पेश किया गया। अखिलेश दूबे का आपराधिक इतिहास भी है, जिसमें औराई और गोपीगंज थानों में दर्ज मामले शामिल हैं। इनमें मु०अ०सं० 181/25 धारा 317(2)/317(4)/317(5)/303(2)/345(2) बीएनएस थाना औराई और मु०अ०सं० 223/25 धारा 317(2)/317(4)/317(5)/303(2)/319(2)/318(4)/338/336(3)/340(2) बीएनएस थाना गोपीगंज शामिल हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार, कांस्टेबल भूपेन्द्र राय और कांस्टेबल मनोज यादव शामिल थे, जो गोपीगंज थाने से संबंधित हैं।