MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता) विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर रविवार को हथेड़ा स्थित बिरसा मुण्डा ग्राउण्ड हलिया में विश्व आदिवासी महोत्सव-2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल और विशिष्ट अतिथि रिंकी कोल विधायक छानबे उपस्थित रहीं। समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री आशीष पटेल ने समस्त प्रदेश एवं जनपद वासियों को विश्व आदिवासी दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मीडिया से वार्ता में उन्होंने कहा हथेड़ा के बिरसा मुण्डा ग्राउण्ड में हो रहा यह आयोजन केवल एक महोत्सव नहीं है। यह हमारी प्राचीन और समृद्ध जनजातीय सभ्यता, संस्कृति और विरासत को संजोने, संवारने और उसे देश-दुनिया में नई पहचान दिलाने का एक संकल्प है। मंत्री ने कहा कि आज पूरे देश में हर्ष और उल्लास के साथ आदिवासी दिवस मनाया जा रहा है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से आदिवासी समाज अपनी संस्कृति की चमक पूरी दुनिया को दिखा रहा है। आदिवासी महोत्सव अब आदिवासी जीवन दर्शन, कला, संस्कृति और परंपराओं को एक नई पहचान देने का सबसे बड़ा माध्यम बनता जा रहा है। यहां हमें उनकी वेशभूषा, गीत, नृत्य और परंपराओं से सीधे रूबरू होने का अवसर मिल रहा है। कार्यक्रम के दौरान मंत्री आशीष पटेल हथेड़ा से हलिया बाजार तक निकले भव्य आदिवासी जुलूस में भी शामिल हुए। जुलूस में आदिवासी समाज के लोग पारंपरिक वेशभूषा में ढोल-नगाड़े और गीतों के साथ चल रहे थे। इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक जोन अध्यक्ष जनार्दन कोल ने किया। इस दौरान जिला अध्यक्ष इंजीनियर राम लौटन बिंद, राष्ट्रीय महासचिव रमाशंकर पटेल, राष्ट्रीय सचिव किसान मंच रमाकांत पटेल, प्रदेश महासचिव शिक्षक मंच लाल बहादुर पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष आईटी मंच दुर्गेश पटेल, प्रदेश सचिव बौद्धिक मंच मुन्नर पटेल, प्रदेश सचिव व्यापार मंच रवि शंकर सिंह पटेल, प्रदेश सचिव छात्र मंच दिलीप पटेल, जिला अध्यक्ष युवा मंच उदय पटेल, जिला सचिव विकास सोनकर, जोन अध्यक्ष अखिलेश बिंद, जोन अध्यक्ष गुलाब बहादुर पटेल, जोन अध्यक्ष विकास पटेल, जोन अध्यक्ष सुनील कुमार पटेल, हर्षित पटेल, इंदु पटेल, शशिकांत पटेल, गौरव पटेल, शेरू पटेल, कल्पना सिंह पटेल, अजय पटेल, अजय कुमार पटेल, सोनू पटेल अपना दल (एस) के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जिला प्रशासन के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग उपस्थित रहे। उक्त आशय की जानकारी जिला मीडिया शंकर सिंह चौहान दी।







