Home उत्तर प्रदेश हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर 101 पत्रकारों का हुआ सम्मान

हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर 101 पत्रकारों का हुआ सम्मान

PRATAPGARH NEWS: हिन्दी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया (रजि.) ने देशभर के 101 पत्रकारों को डिजिटल सम्मान प्रदान कर उनकी निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता को नमन किया। यह सम्मान उन पत्रकारों को दिया गया जिन्होंने समाचारों के साथ-साथ पत्रकारों की समस्याओं और अधिकारों से जुड़े मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाया। वर्चुअल माध्यम से आयोजित सम्मान समारोह में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, हरियाणा, पंजाब, गुजरात, असम और चंडीगढ़ के पत्रकारों को सम्मानित किया गया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनुराग सक्सेना ने बताया कि यह संस्था का सातवां सम्मान समारोह है। उन्होंने कहा कि पत्रकार केवल खबरें नहीं लिखते, बल्कि समाज की आवाज़ बनकर लोकतंत्र को मजबूत करते हैं। इस अवसर पर पत्रकारों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए संदेश दिया गया कि “आपकी कलम समाज की आवाज़ है, हमारा सम्मान आपके साथ है।” संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि यह सम्मान केवल एक प्रमाण-पत्र नहीं, बल्कि उन पत्रकारों के संघर्ष, समर्पण और सामाजिक दायित्वों की सार्वजनिक सराहना है, जो हर परिस्थिति में सच को सामने लाने का काम करते हैं।