Home उत्तर प्रदेश दिव्यांग के साथ मारपीट को लेकर आधा दर्जन के खिलाफ मुकदमा

दिव्यांग के साथ मारपीट को लेकर आधा दर्जन के खिलाफ मुकदमा

PRATAPGARH NEWS: रंजिशन दिव्यांग के साथ गाली गलौज व मारपीट को लेकर लालगंज पुलिस ने आधा दर्जन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। कोतवाली के शीतलागंज इदिलपुर निवासी रफीक पुत्र अब्दुल रऊक ने दी गयी तहरीर में कहा है कि उन्तीस मई को रात आठ बजे वह बाजार से घर पहुंचा। परिवारजनों ने बताया कि गांव के विपक्षी कल्लू उर्फ इद्रीश, खलील पुत्र इसहार, अशरफ व अफजल पुत्रगण इद्रीस तथा शमीम व अफसर द्वारा गाली गलौज की गयी। इस बीच आरोपियों ने पीड़ित को भी धक्का मारकर गिरा दिया और गाली गलौज के साथ लाठी डंडे से मारने लगे। पीड़ित के दिव्यांग होने के कारण उसकी चीख पुकार पर बीच बचाव के लिए सलीम पुत्र नईम व अख्तरी बानों पुत्री नईम आईं तो आरोपियों द्वारा उनके साथ भी मारपीट की गयी। शोर मचाने पर आरोपी जानलेवा धमकी देते चले गये। तहरीर के आधार पर पुलिस ने कल्लू समेत आधा दर्जन के खिलाफ केस दर्ज किया है।