MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता) मंगलवार को पं0 दीनदयालपुरम् कॉलोनी बरौधा कचार स्थित भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय मीरजापुर के सभागार में हर – घर तिरंगा अभियान के सफल आयोजन को लेकर जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया । कार्यशाला की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी मीरजापुर के लोकप्रिय, जनप्रिय एवं यशस्वी जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज ने किया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय जी रहे । मुख्य अतिथि कृष्ण बिहारी राय ने उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर प्रारम्भ हुआ हर घर तिरंगा अभियान आज एक राष्ट्र भक्ति का जन आंदोलन का स्वरूप ग्रहण कर चुका है । इस अभियान ने प्रत्येक भारतीय के मन में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, गौरव और आत्मीयता की भावना को और सशक्त किया है, प्रत्येक वर्ष सभी देशवासी हर्ष और उल्लास के साथ राष्ट्रोत्सव के इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर भाग लेते हैं । “हर – घर तिरंगा” अभियान राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं देश के प्रति समर्पण की भावना को सुदृढ़ करने का अभियान है ।
उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे प्रत्येक घर तक तिरंगा पहुंचाने तथा अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए पूरी निष्ठा एवं उत्साह के साथ कार्य करें । अध्यक्षीय उद्बोधन में जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता इस अभियान को जन – जन का अभियान बनाने के लिए पूरी ऊर्जा एवं समर्पण के साथ कार्य करेगा तथा जिले के प्रत्येक घर पर राष्ट्रध्वज फहराने का संकल्प पूरा करेगा । कार्यशाला में अभियान की रूपरेखा, संगठनात्मक तैयारियों एवं आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई । उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने “हर – घर तिरंगा” अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया । कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री रविशंकर पांडेय ने किया । इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष हेमन्त त्रिपाठी, रविन्द्र नारायण सिंह पटेल ,गौरव ऊमर, इंद्र कुमार सिंह, बैजनाथ प्रजापति, सुनीता शर्मा, उदयभान तिवारी, जिला महामंत्री डॉ सी एल बिन्द, स्वामी नाथ सिंह, जिलामंत्री संध्या पटेल, पूनम चौरसिया, आलोक कुमार सिंह, अनिल कुमार सिंह, डॉ विजय सिंह पटेल, विरेन्द्र कोल, विरेन्द्र प्रताप यादव, जिला कोषाध्यक्ष चंद्रांशु गोयल, जिला मीडिया प्रभारी पं भावेश शर्मा, जिला कार्यालय मंत्री मनोज दुबे, जिला आई टी संयोजक अमित कुमार सिंह, जिला सोशल मीडिया संयोजक आनंद मैनी, जिला मीडिया सह प्रभारी रतन कुमार सिंह, विजय शक्ति दुबे, शुभम जायसवाल, मोर्चा के जिला अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारीगण के साथ प्रकोष्ठ के जिला संयोजकगण रहे । उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी पं0 भावेश शर्मा ने दिया ।







