Home उत्तर प्रदेश हथिगवां थाना क्षेत्र के बड़ी अख्तियारी में सरकारी जमीन पर दबंगों का...

हथिगवां थाना क्षेत्र के बड़ी अख्तियारी में सरकारी जमीन पर दबंगों का कब्जा

राजस्व विभाग के मना करने के बाद भी नहीं रुकी बाउंड्री, पीड़िता ने थाने में दी तहरीर
PRATAPGARH NEWS: तहसील कुंडा के हथिगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बड़ी अख्तियारी में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। आरोप है कि राजस्व विभाग द्वारा मना किए जाने के बावजूद दबंगों द्वारा सरकारी जमीन पर कब्जा किया जा रहा है। ग्राम सभा बड़ी  अख्तियारी की निवासी मंजू देवी ने आरोप लगाया है कि कुछ लोग रास्ते की ईंट उखाड़कर सरकारी जमीन पर जबरदस्ती बाउंड्री कर रहे हैं। पीड़िता का कहना है कि राजस्व विभाग द्वारा रोके जाने के बाद भी कब्जा नहीं रुका और अवैध निर्माण जारी है। मंजू देवी ने बताया कि विरोध करने पर उन्हें धमकाया भी जा रहा है, जिससे गांव में तनाव का माहौल है.  पीड़िता ने मामले को लेकर हथिगवां थाने में लिखित तहरीर देकर अवैध कब्जा रोकने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि सरकारी जमीन को तुरंत कब्जा मुक्त कराया जाए और कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। फिलहाल पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।