PRATAPGARH NEWS: विवाहिता को दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने तथा पति द्वारा दूसरी शादी को लेकर लालगंज पुलिस ने सीओ की फटकार पर ससुराली जनों के खिलाफ केस दर्ज किया है। लालगंज कोतवाली के पूरे अनुरूद्ध निवासी राममूरत की पुत्री संजना सरोज ने पुलिस को दी गयी तहरीर में कहा है कि उसका विवाह चार साल पहले रायबरेली जिले के डीह थाना के पूरे सत्यनारायण का पुरवा में गगन सरोज पुत्र रामेश्वर के साथ हुआ। शादी के एक वर्ष बाद से पति गगन, ससुर रामेश्वर, सास केशपति, देवर संतोष, ननद मेनिया व सुमन दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। आरोपियों द्वारा पीड़िता को छह माह पहले मारपीट कर भगा दिया गया। तहरीर के मुताबिक बीते मई माह में पति गगन ने दूसरी औरत से शादी कर लिया। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी पर जांच के नाम पर पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। इसके बाद उसने सीओ राजीव द्विवेदी ने मिलकर आपबीती बताया। सीओ की फटकार पर कोतवाली पुलिस ने पति गगन समेत ससुराली जनों के खिलाफ गम्भीर धाराओं मंे केस दर्ज किया है।







