PRATAPGARH NEWS: पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ के निर्देशन में थाना संग्रामगढ़ पुलिस द्वारा 10000/- रुपये के इनामिया हत्या के प्रयास के अभियोग से संबंधित 01 अभियुक्त, शीतला प्रसाद शुक्ला को मिलन चौराहा प्रयागराज महावीरपुरम कालोनी जाने वाले रोड के पास से गिरफ्तार किया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण
6 फरवरी 2026 को सायं ग्राम खनवारी, थाना संग्रामगढ़, जनपद प्रतापगढ़ में वर्तमान प्रधान सुशील कुमार शुक्ला सेप्रधान पद के चुनाव संबंधी पुरानी रंजिश को लेकर नामजद एवं कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा वादी । सुशील शुक्ला प्रधाननिवासी ग्राम खनवारी को गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट की गई। घटना के दौरान आरोपियों द्वारा जान से मारने की धमकी भी दी गई, जिससे वादी को चोटें आईं। इस संबंध में थाना सग्रामगढ़ में मु0अ0सं0 21/2026 धारा 191 (2) /115(2) /352/351 (3) बीएनएस बनाम 05 नामजद व 4-5 व्यक्ति अज्ञात का अभियोग पंजीकृत किया गया था । अभियोग उपरोक्त में विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान धारा 191(3)/109 (1)/117 (2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई ।
मु0अ0सं0 21/2026 धारा 191 (2) /191 (3)/115 (2) /352/351(3)/109 (1)/117 (2) बीएनएस से संबंधित 10,000/- रुपये के इनामिया अभियुक्त, 1. शीतला प्रसाद शुक्ला पुत्र रामनरेश शुक्ला निवासी खनवारी थाना संग्रामगढ़ जनपद प्रतापगढ़ उम्र करीब 52 वर्ष को मिलन चौराहा प्रयागराज महावीरपुरम कालोनी जाने वाले रोड के पास से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
1.शीतला प्रसाद शुक्ला पुत्र रामनरेश शुक्ला निवासी खनवारी थाना संग्रामगढ़ जनपद प्रतापगढ़ उम्र करीब 52 वर्ष
पुलिस टीम का विवरण
उ0नि0 विवेक यादव मय हमराह उ0नि0 मनोज कुमार जायसवाल, का0 रामनरेश जाट,का0 अभिनव द्विवेदी, म.का. अमृता तिवारी थाना संग्रामगढ़ जनपद प्रतापगढ़ ।
सर्विलासं टीम के आरक्षी सूरज का सहयोग रहा ।







