Home उत्तर प्रदेश स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन

स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन

MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता) साई परिवार सेवा संगठन द्वारा गुरुवार को मंडलीय चिकित्सालय में एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता शुभम गुप्ता ने की। उपाध्यक्ष अमित गुप्ता एवं अमनमणि शुक्ला विशेष रूप से उपस्थित रहे। शिविर में कुल 15 लोगों ने पंजीकरण कराया और 10 पुरुष/महिलाओं ने सफलतापूर्वक रक्तदान किया। डॉ. राजन ने सभी रक्तदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण और परामर्श किया तथा सुनिश्चित किया कि दान सुरक्षित और नियमों के अनुसार हो। जनसंपर्क अधिकारी राम कुमार गुप्ता व शुभम गुप्ता ने रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया और उनके योगदान के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में रक्तदान करने वालों को पौधा भी भेंट किया गया। इस अनूठी पहल का संदेश था – “एक हाथ में पौधा, दूसरे हाथ में रक्तदान”। कार्यक्रम के विशेष सहयोगी सविता देवी सेवा ट्रस्ट, सचिव अमनमणि शुक्ला, लायंस क्लब आर्या की अध्यक्ष वंदना राय, रीना श्रीवास्तव तथा साई परिवार सेवा संगठन से किशन चौरसिया एवं अमित गुप्ता उपस्थित रहें। अमित गुप्ता ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस से पूर्व यह रक्तदान शिविर समाज सेवा और मानवता की भावना को प्रबल करने का प्रयास था। संगठन भविष्य में भी नियमित रूप से रक्तदान और स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन जारी रखेगा और समुदाय से अधिकाधिक भागीदारी की अपील की। शिविर में सौरभ कुमार, गौरांग, रिजवान, रोशन सरोज, मुकेश, प्रियांशु, क्षितिज एवं अभिषेक आदि ने रक्तदान किया।