Home उत्तर प्रदेश सड़क सुरक्षा को लेकर डीएम सख्त, बिना फिटनेस नहीं चलेंगे स्कूली वाहन

सड़क सुरक्षा को लेकर डीएम सख्त, बिना फिटनेस नहीं चलेंगे स्कूली वाहन

MIRZAPUR NEWS: (अमरेश चंद्र पाण्डेय)) जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने गुरुवार को पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के साथ जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने कांवड़ मार्गों को सुगम बनाने तथा बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों को दो दिन में दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। डीएम ने स्कूली वाहनों की नियमित जांच कर बिना फिटनेस वाहनों का संचालन रोकने को कहा। हाईवे पर अवैध पार्किंग और बड़े वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई के निर्देश दिए। नटवा चौराहे के गड्ढे ठीक न होने पर NHAI के सहायक अभियंता अजीत प्रकाश वर्मा को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने दुर्घटना में घायल लोगों को तत्काल निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराने के लिए इमरजेंसी मेडिकल प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही तीन या अधिक मौत वाले हादसों की संयुक्त जांच कराने तथा ब्लैक स्पॉट्स पर सुधारात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ विशाल कुमार, सीएमओ डॉ. कीर्ति कुमार मिश्रा, एएसपी नितेश सिंह सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।