Home उत्तर प्रदेश सूर्यनगर आवासीय प्लॉट का हुआ शुभारंभ

सूर्यनगर आवासीय प्लॉट का हुआ शुभारंभ

किफायती दरों पर उपलब्ध कराए जा रहे आवासीय प्लॉट
JHANSI NEWS: नगर के उन्नाव बालाजी रोड क्षेत्र में “सूर्यनगर आवासीय प्लॉट” का शुभारंभ किया गया।  शुभारंभ के अवसर पर क्षेत्र के लोगों एवं निवेशकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। आयोजकों ने बताया कि योजना का उद्देश्य लोगों को किफायती दरों पर बेहतर आवासीय सुविधा उपलब्ध कराना है। योजना के अंतर्गत मात्र 750 रुपये प्रति वर्ग फिट की दर से आवासीय प्लॉट उपलब्ध कराए जा रहे हैं। कॉलोनी में 25 फीट एवं 30 फीट चौड़ी सड़कों की व्यवस्था की गई है, जिससे आवागमन में सुविधा रहेगी। साथ ही क्षेत्र को सुनियोजित तरीके से विकसित किया जा रहा है। यह आवासीय योजना उन्नाव बालाजी रोड स्थित भोजला मंडी के पास, रावतपुरा फार्मेसी कॉलेज की ओर जाने वाली रोड पर विकसित की जा रही है। क्षेत्र के तेजी से विकास और मुख्य मार्ग से जुड़ाव के कारण यह स्थान आवास एवं निवेश के लिए उपयुक्त माना जा रहा है। प्लॉटिंग बिक्री कर रहे खेमराज कुशवाहा, गोविन्द सिंह कुशवाहा एवं डालचन्द्र कुशवाहा (दीपक) ने बताया कि इच्छुक व्यक्ति स्थल पर पहुंचकर प्लॉट संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को सुरक्षित सुविधायुक्त आवासीय वातावरण उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज के समय में हर व्यक्ति अपने सपनों का घर बनाना चाहता है और इसी सोच के साथ यह आवासीय प्लॉटिंग  शुरू की गई है, ताकि लोगों को उचित कीमत में बेहतर स्थान पर प्लॉट उपलब्ध हो सकें।