Home उत्तर प्रदेश सिरसी डैम को लेकर ग्रामीणों की चिंता पर विधायक रमाशंकर सिंह पटेल...

सिरसी डैम को लेकर ग्रामीणों की चिंता पर विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने अधिकारियों से की वार्ता

MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता) शनिवार को मंडल मड़िहान विकासखंड पटेहरा कलां, विधानसभा मड़िहान क्षेत्र में पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक  रमाशंकर सिंह पटेल ने क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान सिरसी डैम के नीचे स्थित विभिन्न गांवों के ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि लगातार हो रही अधिक बारिश के कारण सिरसी डैम के बांध के टूटने का भय बना हुआ है, जिससे लोगों को सुरक्षा की चिंता है। ग्रामीणों की बात को गंभीरता से लेते हुए विधायक जी ने तत्काल संबंधित अधिकारियों से वार्ता की। विधायक ने ग्रामीणों को पूर्ण रूप से आश्वस्त करते हुए कहा कि किसी को घबराने की आवश्यकता नहीं है। डैम में पानी अधिक होने की स्थिति में मानक के अनुसार गेट खोलकर पानी की निकासी की जाएगी, जिससे क्षेत्रवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित रहे। विधायक के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और उनकी तत्परता के लिए आभार प्रकट किया।