MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता) शनिवार को आवास विकास कॉलोनी में रमेश चंद प्रजापति पप्पू के आवास पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. शिवकुमार सिंह पटेल के आह्वान पर भारत के पूर्व राष्ट्रपति, भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता सुधाकर एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य प्रवक्ता मिन्हाज अहमद छोटे खान ने कहा कि उनकी महान शिक्षावादी सोच, ज्ञान और आदर्श सदैव समाज एवं राष्ट्र को नई दिशा देने की प्रेरणा देते रहेंगे। उन्होंने शिक्षा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में अपना अमूल्य योगदान दिया। कार्यक्रम में कांग्रेस नेता राजधर दुबे, पीसीसी सदस्य रमेश चंद प्रजापति पप्पू, संजय पांडे, अंकुर श्रीवास्तव, आजाद, राजेंद्र विश्वकर्मा, अनुसूचित जाति के नगर अध्यक्ष डॉ. दिनेश चौधरी, जैकी कोल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।







