KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली क्षेत्र के रामपुर धमावा का मजरा गौराहार गांव की एक महिला का आरोप है कि उसके ससुर की जमीन में लगा समरसेबल से पानी भरने पर विपक्षी गाली गलौच कर मारपीट करता है, पीड़िता की शिकायत पर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। सैनी कोतवाली क्षेत्र के रामपुर धमावा का मजरा गौराहार गांव निवासी ममता देवी पत्नी वीरेंद्र कुमार ने चौकी प्रभारी सिराथू को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसके ससुर की जमीन में सरकारी समरसेवल लगा है जिससे उसके परिवार के लोग पानी भरते हैं, पीड़िता का आरोप है कि घर के सामने रह रहे विपक्षी समरसेबल से पानी नहीं भरने देते और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए गाली गलौच कर मारपीट पर आमादा हो जाते है, ममता देवी का यह भी आरोप है कि 28 अप्रैल को वह पानी भरने गई तो विपक्षी ने उसकी बाल्टी फेक दिया और गाली गलौच कर छुआछूत की दुहाई देते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा, शोरगुल सुनकर पहुंचे देवर देवरानी के साथ भी मारपीट कर धमकी देने लगे। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।







