Home उत्तर प्रदेश पत्नी की हरकत से परेशान पति ने पुलिस से लगाई मदद की...

पत्नी की हरकत से परेशान पति ने पुलिस से लगाई मदद की गुहार

KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का एक व्यक्ति पत्नी की हरकत से परेशान होने के बाद पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। सैनी कोतवाली क्षेत्र के शाखा का मजरा राजातारा गांव निवासी प्रमोद कुमार ने रविवार को अजुहा चौकी पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी शादी तीन वर्ष पहले लोधन का पुरवा गांव की एक युवती से हुई थी, पीड़ित का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी पत्नी का चाल चलन ठीक नहीं है, जिसके बाद वह पत्नी को मुंबई लेकर चला गया वहां भी पत्नी अपनी हरकतों से बाज नहीं आई, पीड़ित का आरोप है कि समझाने पर प्रताणित कर झूठे मुकदमे में फसाने की धमकी देती है, पीड़ित के मुताबिक पत्नी के पिता व भाई भी उसको तरह तरह की धमकी देते हैं, पीड़ित की शिकायत पर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।