Home आस्था समया देवी मंदिर में भक्तों ने किया रुद्राभिषेक

समया देवी मंदिर में भक्तों ने किया रुद्राभिषेक

PRAYAGRAJ NEWS: कटघर स्थित समया देवी मंदिर में सोमवार को श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। भक्तों ने जल, दूध, दही, शहद और बेलपत्र सहित विभिन्न पूजन सामग्री से भगवान शिव का अभिषेक कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान मंदिर परिसर में हर-हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे और वातावरण भक्तिमय बना रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर भगवान शिव एवं मां समया देवी के दर्शन किए। भक्तों ने परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। पूजा के समापन पर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। मुख्य अजमान पार्षद नीरज गुप्ता ने पत्नी पूर्व पार्षदरुचि गुप्ता के साथ भगवान शिव की आराधना करते हुए रुद्राभिषेक किया और कहा कि भगवान शिव का रुद्राभिषेक करने से व्यक्ति की मनोकामना पूर्ण होती है। मंदिर के पुजारी पंडित विष्णु तिवारी ने विधि विधान से पूजन अर्चन संपन्न कराया। रुद्राभिषेक के पवन अवसर पर पूर्व पार्षद कन्हैया लाल गुप्ता पूर्व पार्षद पवन श्रीवास्तव विहिप नेता विनोद सोनकर विनीत केसरवानी निखिल केसरवानी विशाल अग्रहरी सत्य जायसवाल नीलिमा जायसवाल अल्पना केसरवानी अंजलि केसरवानी नीलम अग्रहरि खुशबू अग्रहरी सहित अनेक भक्तगण उपस्थित रहे।