Home उत्तर प्रदेश सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट ने मानव सेवा के लिए फिरोज अहमद को...

सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट ने मानव सेवा के लिए फिरोज अहमद को किया सम्मानित

MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता) रविवार को चित्रकूट स्थित श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट के द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जय हिंद मानवाधिकार एसोसिएशन द्वारा लगातार मानव जाति की सेवा के लिए नेत्र शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इस एसोसिएशन ने 2023 से 2026 तक मजदूर, बेसहारा, विधवा एवं वृद्ध लोगों को निशुल्क नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध कराकर सराहनीय सेवा प्रदान की है। एसोसिएशन की इस सेवा को देखते हुए सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट के सेंट्रल जोन के कार्यक्रम अध्यक्ष द्वारा जय हिंद मानवाधिकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष फिरोज अहमद को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट के सेंट्रल जोन के पदाधिकारियों ने जय हिंद मानवाधिकार एसोसिएशन से उम्मीद जताई कि दोनों संस्थाएं मिलकर इसी प्रकार मानव जाति की सेवा करती रहेंगी। कार्यक्रम में फिरोज अहमद, राजकुमार दुबे, मुकेश खरे, नंदलाल पाल, हेमराज यादव सहित तमाम पदाधिकारी उपस्थित रहे।