CHILKANA NEWS: थाना चिलकाना क्षेत्र के कस्बा चिलकाना में अज्ञात चोर द्वारा चोरी की घटना को अंजाम देते हुए मोटरसाइकिल चोरी की। प्रवीण कुमार पुत्र सेठपाल सिंह, निवासी मौहल्ला मन्दिरजी सुल्तानपुर, थाना चिलकाना ने थाना चिलकाना पर अज्ञात चोर के खिलाफ मोटरसाइकिल चोरी करने की तहरीर दे कार्यवाही की मांग की। प्रवीण कुमार ने बताया की वह कस्बा चिलकाना में डॉ. एस.के. जैन के क्लीनिक पर काम करता है, रोजाना की तरह अपनी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल *रजि. नं. UP11 AP 7554* से क्लीनिक पर आया था ओर बाइक को क्लीनिक के बराबर वाली गली में लॉक कर खड़ा किया था। दोपहर करीब 1:30 बजे जब वह घर जाने के लिए मौके पर पहुंचा तो बाइक गायब थी। आसपास काफी खोजबीन और पूछताछ के बाद भी बाइक का कोई पता नहीं चला। पीड़ित ने थाना चिलकाना में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।







