Home उत्तर प्रदेश भाजपा नगर मंडल पश्चिमी की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

भाजपा नगर मंडल पश्चिमी की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता) भाजपा नगर मंडल पश्चिमी के मंडल एवं शक्तिकेंद्रों की महत्वपूर्ण बैठक 22 जुलाई को नगर विधानसभा बूथ सम्मेलन को सफल बनाने के लिए नगर अध्यक्ष पश्चिमी नितिन विश्वकर्मा की अध्यक्षता में गणेशगंज स्थित लॉन में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित मंडल प्रभारी राम शिरोमणि मौर्य ने मंडल पदाधिकारियों, शक्तिकेंद्र संयोजकों, बूथ अध्यक्षों से 22 जुलाई को सुबह 10 बजे अटल चौक, अमरावती, संदीप होटल के बगल से विधायक निवास पहुंचने का आग्रह किया। साथ ही कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विस्तृत योजना बनाई गई। मंडल प्रभारी राम शिरोमणि मौर्य ने कहा कि “मेरा बूथ सबसे मजबूत” बनाने के लिए प्रदेश के भाजपा पदाधिकारियों द्वारा टिप्स दिए जाएंगे। अध्यक्षता करते हुए नगर अध्यक्ष पश्चिमी नितिन विश्वकर्मा ने कहा कि मंडल पश्चिमी के सभी बूथ अध्यक्ष विधानसभा बूथ सम्मेलन में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि संगठन में शक्ति है। संगठन की मजबूती के बल पर बड़े से बड़े चुनाव को जीता जा सकता है। सभी मंडल पदाधिकारियों एवं शक्तिकेंद्र संयोजकों को विधानसभा बूथ सम्मेलन सफल बनाने के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई। इस बैठक में मुख्य रूप से मंडल महामंत्री कृष्ण कुमार सिंह, संतोष जायसवाल, मंडल उपाध्यक्ष दीपा उमर, रुपेश यादव, अजय रंजक, शिवासु द्विवेदी, मंडल मंत्री गोपाल अग्रवाल, सुमन यादव, पुनीत मिश्रा, अमरेश सोनकर, धीरज तिवारी, किरन जायसवाल, धर्मेन्द्र गुप्ता, शिव कुमार शर्मा, पंचम यादव, कैलाश पटेल, अनिल जायसवाल, लाल जी बम, प्रारब्ध अग्रहरी, जितेंद्र यादव, राकेश मौर्य, अशु गुप्ता, गुलाब प्रजापति, बालकृष्ण सोनी, रविन्द्र खत्री, गुलशन केशरी, मनोज केशरी, आनंद किशोर, मनीष त्रिपाठी, राकेश सोनी आदि प्रमुख दायित्वधारी कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।