KUSHINAGAR NEWS: भुवन, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बुधवार को वन स्टाॅप सेन्टर, चाईल्ड हेल्पलाइन व बाल कल्याण समिति का औचक निरीक्षण किया गया। वन स्टाॅप सेन्टर के निरीक्षण के दौरान वहाँ की व्यवस्था, साफ-सफाई, खान-पान, पेयजल की व्यवस्था सब कुछ सही पाया गया। निरीक्षण के दौरान किसी प्रकार की खामी नहीं पायी गयी। समस्त कर्मचारी एवं पुलिस बल उपस्थित पाए गए। वन स्टाप सेन्टर में भर्ती लड़कियों एवं महिलाओ से बातचीत कर उनका हालचाल पूछा गया। किसी के द्वारा कोई दिक्कत नहीं बतायी गई। निरीक्षण के दौरान रीता यादव सेन्टर मैनेजर, प्रियंका चौरसिया केस वर्कर, शीला, एम०टी0एस०, रंजना उपाध्याय महिला आरक्षी उपस्थित थे। सचिव भुवन ने वन स्टाॅप सेन्टर के बैरक का भी मुआयना किया। चाईल्ड हेल्पलाइन के निरीक्षण के दौरान वहाँ की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान सभी प्रकार के रजिस्टर में आवश्यक विवरण सही पाये गये। निरीक्षण के क्रम में बाल कल्याण समिति के निरीक्षण के दौरान बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष अमित राय उपस्थित पाये गये, उनके साथ बाल कल्याण समिति का पूरा निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सचिव, भुवन द्वारा सभी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
Home उत्तर प्रदेश सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर द्वारा वन स्टाॅप सेन्टर, चाईल्ड हेल्पलाइन...







