Home उत्तर प्रदेश नहर में डूबने से मृत व्यक्ति के परिजनों को मिली चार लाख...

नहर में डूबने से मृत व्यक्ति के परिजनों को मिली चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता

KUSHINAGAR NEWS: तहसील खड्डा क्षेत्र के ग्राम निबुआ रायगंज, टोला केरवानिया निवासी श्रवण राजभर की नहर में स्नान करने के दौरान दुर्भाग्यवश डूबने से मृत्यु हो गई थी। घटना के उपरांत पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई तत्काल प्रारंभ की गई। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर  की स्वीकृति के उपरांत आपदा राहत मद के अंतर्गत मृतक के आश्रित पुत्र शनि राजभर के बैंक खाते में ₹4,00,000 (चार लाख रुपये) की अनुग्रह सहायता राशि डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से आज हस्तांतरित कर दी गई है। जिला प्रशासन ने कहा है कि प्राकृतिक एवं आकस्मिक आपदाओं से प्रभावित पात्र परिवारों को शासन की मंशा के अनुरूप समयबद्ध ढंग से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है, ताकि पीड़ित परिवारों को कठिन परिस्थितियों में आवश्यक राहत प्रदान की जा सके।